Get App

कल का मौसम पूर्वानुमान 6 नवंबर: इन 7 राज्यों में बिजली चमकने और तेज हवाओं की चेतावनी, IMD ने भारी बारिश का भी अलर्ट दिया

मौसम विभाग ने 6 नवंबर के लिए तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश तथा ओडिशा और कर्नाटक में आंधी-बिजली की चेतावनी जारी की है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 05, 2026 पर 6:04 PM
कल का मौसम पूर्वानुमान 6 नवंबर: इन 7 राज्यों में बिजली चमकने और तेज हवाओं की चेतावनी, IMD ने भारी बारिश का भी अलर्ट दिया
मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

देश के दक्षिण और पूर्वी तटीय इलाकों में मौसमी हलचलों के चलते बारिश और आंधी का दौर लगातार जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार 6 नवंबर को देश के कम से कम 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आकाशीय बिजली चमकने, गरज-चमक और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

इन 3 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

IMD के मौसम बुलेटिन के मुताबिक 6 नवंबर को दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश दर्ज हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश के अलग अलग इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई जगहों पर मीडियम से भारी बारिश हो सकती है। केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

7 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें