Cyclone Murasu Alert: चक्रवाती तूफान अर्नब का खतरा टलने के बाद अब बंगाल की खाड़ी में एक और मौसमी सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इस वजह से देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा मौसम बुलेटिन के मुताबिक सोमवार, 2 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के कारण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और तेज झोंके 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकते हैं।
