पति की मौत के बाद लिव-इन में रह रही थी महिला, 17 साल के बेटे ने इस बात मां को मारकर बेड में भरा

Kanpur News : कानपुर के रावतपुर इलाके में तेज़ म्यूजिक सुनने को लेकर शुरू हुई मामूली बहस इतना बड़ा रूप ले लेगी, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। वहीं कक्षा 9 में पढ़ने वाले छोटे बेटे ने मां की मौत की राज खोला। वह रोज़ की तरह सुबह स्कूल गया था। जब वह शाम करीब 4 बजे घर लौटा, तो उसने मां को कई बार आवाज़ दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला

अपडेटेड Jun 25, 2025 पर 3:32 PM
Story continues below Advertisement
Kanpur News: कानपुर में 12वीं के छात्र ने कर दी मां की हत्या, घर के अंदर बेड में छिपाई लाश

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। रावतपुर इलाके में 24 जून, मंगलवार को एक 17 साल के लड़के ने तेज आवाज में म्यूज़िक बजाने को लेकर हुए झगड़े के बाद अपनी मां की हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, मां दोपहर में अपने कमरे में आराम कर रही थीं, जबकि उनका बड़ा बेटा, रसोई में बर्तन धोते हुए तेज आवाज़ में गाने सुन रहा था।

मां ने जब उसे आवाज कम करने को कहा, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इससे नाराज होकर मां ने गुस्से में आकर स्पीकर तोड़ दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और लड़के ने गुस्से में आकर मां पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

हत्या कर शव को बेड में छिपाया 


कानपुर के रावतपुर इलाके में तेज़ म्यूजिक सुनने को लेकर शुरू हुई मामूली बहस इतना बड़ा रूप ले लेगी, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। 17 साल के बेटे ने पहले अपनी मां को गालियां दीं, जिसके बाद मां ने उसे दो थप्पड़ मार दिए। थप्पड़ खाने के बाद लड़का अपना आपा खो बैठा। उसने मां को धक्का दिया और हाथापाई के दौरान मां की नाक से खून निकलने लगा। उसे डर लगा कि मां अब उसे और पीटेगी। इसी गुस्से और घबराहट में, उसने मां के ही दुपट्टे से गला घोंट कर उनकी हत्या कर दी। जब उसे एहसास हुआ कि क्या हो गया है, तो उसने मां के शव को बिस्तर के नीचे बने स्टोरेज बॉक्स में छिपा दिया।

मृतक महिला की उम्र 35 साल थी। करीब 17 साल पहले उनके पति का निधन हो गया था और तब से वह अपने दो बेटों की परवरिश अकेले कर रही थीं। वह मार्केटिंग का काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थीं, जो अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता था। घटना के दिन वह बरेली में था।

छोटे भाई ने खोला मां की मौत का राज

कक्षा 9 में पढ़ने वाले छोटे बेटे ने मां की मौत की राज खोला। वह रोज़ की तरह सुबह स्कूल गया था। जब वह शाम करीब 4 बजे घर लौटा, तो उसने मां को कई बार आवाज़ दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। घर में इधर-उधर देखने पर उसकी नज़र आधे खुले बिस्तर पर लटके दुपट्टे पर पड़ी। जब उसने बिस्तर का स्टोरेज खोला, तो मां को अंदर बेहोशी की हालत में पड़ा पाया। वह डर गया और चिल्लाने लगा। पड़ोसियों ने उसकी आवाज़ सुनी और तुरंत मदद के लिए दौड़े। सबने मिलकर महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पुलिस ने की ये कार्रवाई 

पुलिस को तुरंत सूचना दी गई, और बड़े बेटे को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि तेज़ म्यूज़िक बजाने पर हुए विवाद के बाद, गुस्से में आकर उसने अपनी मां की हत्या कर दी थी। डीसीपी वेस्ट दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि लड़के के व्यवहार में मानसिक असंतुलन के संकेत मिले हैं, और पूछताछ में टूटे हुए स्पीकर की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।