Kanpur Fire: कानपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 5 लोगों की जलकर मौत, मां-बाप और 3 बेटियां जिंदा जलीं

Kanpur Fire: कानपुर आग पर एसीपी कानपुर तेज बहादुर सिंह ने कहा कि आग की घटना में कुल पांच लोगों की जान चली गई है, जिनमें दानिश, उनकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। आग की लपटें देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वायरल वीडियो में आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धू-धू कर जली बिल्डिंग देखकर डर जाएंगे

अपडेटेड May 05, 2025 पर 9:18 AM
Kanpur Fire: कानपुर में रविवार को एक जूता फैक्‍ट्री में भीषण आग लग गई

Kanpur Fire: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में मां-बाप और 3 बेटियां शामिल हैं। बिल्डिंग के फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर जूता-चप्पल बनाने का कारखाना है। तीसरी और चौथी मंजिल पर पीड़ित परिवार के लोग रहते हैं। अधिकारियों ने बताया कि कानपुर में रविवार (4 मई) को एक जूता फैक्‍ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे कंपनी में आग फैल गई।

आग की खबर मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कोशिश जारी है। साथ ही आग की लपटों से घिरी हुई बिल्डिंग में दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर इमारत से कुछ लोगों को सुरक्षित निकाला है। पांच मंजिला बिल्डिंग में लगी आग के भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

आग की लपटें देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वायरल वीडियो में आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धू-धू कर जली बिल्डिंग देखकर डर जाएंगे। हर तरफ धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा है। इस बीच, दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।


फायर ब्रिगेड की 30 से अधिक गाड़ियों ने आग पर करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। हालांकि, तब तक परिवार के सभी 5 सदस्यों की मौत हो चुकी थी। पूरी बिल्डिंग और उसमें बनी फैक्ट्री-गोदाम जलकर राख हो चुके थे। 10 से 15 मिनट के अंदर ही आग ने पूरी बिल्डिंग के अपने चपेट में ले लिया था।

पुलिस ने बताया कि कपल की तीन बेटियों सारा (15), सिमरा (12) और इनाया (7) की जलकर मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद दानिश और उनकी पत्नी नाजनीन सबा (42) के शव इमारत की चौथी मंजिल से बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों को चौथी मंजिल तक पहुंचने में घंटों लग गए, जहां कपल के शव मिले।

पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों ने रविवार रात को इमारत से बड़ी लपटें और घना धुआं निकलते देखा। इसके बाद उन्होंने दमकल स्टेशन और पुलिस को सूचित किया। सहायक पुलिस आयुक्त (सीसमऊ) मंजय सिंह ने कहा कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

एसीपी ने कहा, "हालांकि सटीक कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती संदेह शॉर्ट सर्किट या वायरिंग में खराबी की ओर इशारा करते हैं, जो संभवतः उस मंजिल से उत्पन्न हो रहा था जहां जूता कारखाना चल रहा था।" उन्होंने कहा, "आग के कारण कुछ घरेलू एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे स्थिति और खराब हो गई।"

ये भी पढ़ें- India-Pakistan Tensions: पाकिस्तान की LoC पर नापाक हरकत जारी, पहलगाम हमले के बाद 11वें दिन तोड़ा सीजफायर

अधिकारियों ने कहा कि आसपास की आधा दर्जन से अधिक इमारतों से लोगों को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निकाला गया है। उन्होंने बताया कि रविवार रात 9 से 10 बजे के बीच चमन गंज के गांधी नगर इलाके में बनी बिल्डिंग में अचानक आग लग गई थी। बिल्डिंग करीब 5 मंजिला थी, जिसमें एक जूता फैक्ट्री और उसका गोदाम था। 2 भाइयों का परिवार रहता था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।