Get App

Kanpur Fire: कानपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 5 लोगों की जलकर मौत, मां-बाप और 3 बेटियां जिंदा जलीं

Kanpur Fire: कानपुर आग पर एसीपी कानपुर तेज बहादुर सिंह ने कहा कि आग की घटना में कुल पांच लोगों की जान चली गई है, जिनमें दानिश, उनकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। आग की लपटें देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वायरल वीडियो में आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धू-धू कर जली बिल्डिंग देखकर डर जाएंगे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 05, 2025 पर 9:18 AM
Kanpur Fire: कानपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 5 लोगों की जलकर मौत, मां-बाप और 3 बेटियां जिंदा जलीं
Kanpur Fire: कानपुर में रविवार को एक जूता फैक्‍ट्री में भीषण आग लग गई

Kanpur Fire: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में मां-बाप और 3 बेटियां शामिल हैं। बिल्डिंग के फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर जूता-चप्पल बनाने का कारखाना है। तीसरी और चौथी मंजिल पर पीड़ित परिवार के लोग रहते हैं। अधिकारियों ने बताया कि कानपुर में रविवार (4 मई) को एक जूता फैक्‍ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे कंपनी में आग फैल गई।

आग की खबर मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कोशिश जारी है। साथ ही आग की लपटों से घिरी हुई बिल्डिंग में दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर इमारत से कुछ लोगों को सुरक्षित निकाला है। पांच मंजिला बिल्डिंग में लगी आग के भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

आग की लपटें देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वायरल वीडियो में आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धू-धू कर जली बिल्डिंग देखकर डर जाएंगे। हर तरफ धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा है। इस बीच, दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

फायर ब्रिगेड की 30 से अधिक गाड़ियों ने आग पर करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। हालांकि, तब तक परिवार के सभी 5 सदस्यों की मौत हो चुकी थी। पूरी बिल्डिंग और उसमें बनी फैक्ट्री-गोदाम जलकर राख हो चुके थे। 10 से 15 मिनट के अंदर ही आग ने पूरी बिल्डिंग के अपने चपेट में ले लिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें