कानपुर में अब नई दवाओं और इलाज का होगा परीक्षण, क्लिनिकल ट्रायल यूनिट से मरीजों को मिलेगी नई उम्मीद

कानपुर के GSVM Medical College और Cardiology Institute में Clinical Trial Unit शुरू होने जा रही है, जहां नई दवाओं और इलाज के तरीकों की सेफ्टी और असर की जांच होगी। इससे डॉक्टरों को बेहतर इलाज के ऑप्शन खोजने में मदद मिलेगी और मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रायल किए जाएंगे।

अपडेटेड Oct 19, 2026 पर 10:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी Clinical Trial Unit, नई दवाओं पर होगा रिसर्च

कानपुर (Kanpur) : कानपुर से अखंड प्रताप सिंह की रिपोर्ट के अनुसार कानपुर में हेल्थ सुविधाओं के साथ अब रिसर्च में भी नया रास्ता खुल रहा है. GSVM Medical College और Cardiology Institute में Clinical Trial Unit शुरू होने जा रही है. यहां नई दवाइयों और आधुनिक तरीकों पर स्टडी होगी. इससे डॉक्टर्स को बीमारी का बेहतर तोड़ निकालने में मदद मिलेगी और आगे चलकर आम लोगों को भी नए इलाज का फायदा मिल सकेगा.

GSVM के डॉक्टरों ने कही ये महत्वपूर्ण बात

GSVM के Principal Dr. Sanjay Kala ने बताया कि यह यूनिट मेडिकल रिसर्च के लिए काफी अहम है. इससे किसी भी नई दवा की सेफ्टी और असर को साइंटिफिक तरीके से परखा जाता है. Cardiology Institute के Director Dr. Rakesh Verma ने कहा कि दिल से जुड़ी बीमारियों में नई दवा कितनी कारगर है, यह ट्रायल से ही पता चलता है. इससे फ्यूचर में हार्ट के मरीजों के लिए बेहतर ऑप्शन तैयार होंगे.


Clinical Trial में इन बातों का रखा जाता है ध्यान

यह एक ऐसी प्रक्रिया है इसमें कोई भी नई दवा या तकनीक लॉन्च करने से पहले वॉलंटियर्स पर टेस्ट किया जाता है. देखा जाता है कि उसका असर कैसा है, कोई साइड इफेक्ट तो नहीं है और वह कितनी सेफ है. पूरी निगरानी सीनियर डॉक्टर्स की टीम करती है. यूनिट बनने से कॉलेज में रिसर्च का काम एक सिस्टम से होगा. डॉक्टर्स नए फॉर्मूलों पर काम कर पाएंगे, जिससे पुराने इलाज को और बेहतर बनाया जा सकेगा.

मरीजों की सुरक्षा के लिए होंगे ये खास इंतजाम

Clinical Trial में बिना जांच के किसी भी दवा को सेफ नहीं माना जाता। ट्रायल से पहले मरीज की लिखित सहमति ली जाती है और उसे पूरी जानकारी दी जाती है। इस दौरान उसकी हेल्थ पर रोज नजर रखी जाती है और साइड इफेक्ट पर ध्यान दिया जाता है। पूरी प्रोसेस में सरकारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाता है।

कानपुर वालों को क्या फायदा?

इस पहल से शहर में मेडिकल पढ़ाई और रिसर्च दोनों को बढ़ावा मिलेगा. हालांकि किसी भी नई दवा को मार्केट में लाने से पहले सरकार से मंजूरी लेना जरूरी होगा. कुल मिलाकर, इस यूनिट से कानपुर मेडिकल हब के तौर पर और मजबूत होगा.

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।