KDA Plot Scheme: कानपुर में प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका! दशहरा के बाद KDA ला रहा 96 प्राइम प्लॉट

KDA Kanpur Highway City Vistar 96 Plots: कानपुर शहर में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है! कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) दशहरा के ठीक बाद 'हाईवे सिटी विस्तार योजना' के तहत 96 प्राइम आवासीय प्लॉटों की बिक्री शुरू करने जा रहा है। यही नहीं, जवाहरपुरम और शताब्दी नगर जैसी प्राइम लोकेशंस पर 844 अन्य प्लॉट भी तैयार हैं। जानिए इन प्लॉटों की लोकेशन, ऑनलाइन ई-ऑक्शन की प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी सभी अहम डिटेल्स

अपडेटेड Oct 19, 2026 पर 9:51 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केडीए के इन प्लॉटों की बिक्री ऑनलाइन माध्यम/ई-ऑक्शन के जरिए होगी

KDA Kanpur Highway City Vistar 96 Plots: कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) अपना घर बनाने की चाह रखने वालों के लिए दशहरा के बाद बड़ा मौका लाने जा रहा है। प्राधिकरण अपनी लोकप्रिय हाईवे सिटी विस्तार योजना के तहत 96 आवासीय प्लॉटों की बिक्री प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। जो लोग कानपुर शहर में अपनी मनपसंद लोकेशन पर प्लॉट खरीदकर मकान बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर साबित होगा।

केडीए की ओर से शहर की अलग-अलग आवासीय योजनाओं में खाली पड़े भूखंडों को बिक्री के लिए चरणबद्ध तरीके से लाया जा रहा है। हाईवे सिटी विस्तार योजना के इन 96 भूखंडों के लिए आवेदन की तारीख, प्लॉटों का क्षेत्रफल, निर्धारित दरें और नियम-शर्तों की विस्तृत जानकारी जल्द ही प्राधिकरण की ओर से आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।

केडीए सचिव अभय पांडेय ने बताया कि हाईवे सिटी विस्तार योजना के तहत 96 आवासीय भूखंडों की बिक्री की तैयारी अंतिम चरण में है। इच्छुक आवेदकों को मौका देने के लिए विभागीय प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।


844 अन्य प्लॉटों की बिक्री से भी खुलेंगे नए विकल्प

हाईवे सिटी के अलावा, केडीए ने शहर की विभिन्न प्राइम लोकेशनों पर कुल 844 आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों की बिक्री की रूपरेखा तैयार की है।

किन-किन योजनाओं में मिलेंगे प्लॉट?

  • जवाहरपुरम
  • शताब्दी नगर
  • हाईवे सिटी विस्तार
  • अर्रा-बिनगवां एवं अन्य योजनाएं

इन योजनाओं में आम लोगों को रहने के लिए आवासीय प्लॉट मिलेंगे, वहीं कारोबारियों व निवेशकों के लिए कमर्शियल प्लॉट खरीदने के बेहतरीन विकल्प उपलब्ध होंगे।

ऑनलाइन आवेदन और ई-ऑक्शन पर रखें नजर

केडीए के इन प्लॉटों की बिक्री मुख्य रूप से ऑनलाइन माध्यम/ई-ऑक्शन के जरिए होगी। इच्छुक खरीदारों को केडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नोटिफिकेशन पर नजर रखनी होगी।

जरूरी जानकारियां: नोटिफिकेशन में पंजीकरण शुल्क, प्लॉट का साइज, न्यूनतम बेस प्राइस और भुगतान की किस्तों की पूरी डिटेल दी जाएगी।

ई-ऑक्शन प्रक्रिया: जिन भूखंडों पर ई-ऑक्शन लागू होगा, वहां आवेदकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन बोली लगानी होगी।

रिपोर्ट- अखंड प्रताप सिंह 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।