Kashmir Bandh Today: सैलानियों पर आतंक की गोलियों की बौछार, आज बंद का ऐलान, कई संगठनों ने दिखाई एकजुटता

Kashmir Bandh Today: पहलगाम में पुलवामा के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इसके विरोध में कई हिंदू संगठनों, राजनीतिक दलों, कारोबरी संगठनों और पर्यटक संगठनों ने जम्मू-कश्मीर में बंद का आह्वान किया है। सभी संगठनों ने एकजुटता दिखाई है। इसमें कहा गया है कि सभी संगठन आतंकी हमले में मारे गए पीड़ितों के साथ हैं

अपडेटेड Apr 23, 2025 पर 11:48 AM
Kashmir Bandh Today: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है। दुनिया के कोने-कोने से लोग इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। इस आतंकी हमले में 26 लोगों को गोलियों से भून दिया गया है। नाम और धर्म पूछकर हत्या की गई है। इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर की जनता भी आतंकी हमले के विरोध में सड़क पर उतर आई है। इस हमले के खिलाफ राजनीतिक दलों, कारोबरी संगठनों और पर्यटक संगठनों ने आज (23 अप्रैल 2025) जम्मू-कश्मीर में बंद का आह्वान किया है। इसमें कहा गया है कि सभी संगठन आतंकी हमले में मारे गए पीड़ित परिजनों के साथ हैं।

इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। इधर इस आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल अलर्ट मोड में हैं। वो आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में है। दो आतंकी सीमा तोड़कर घुसने की कोशिश कर रहे थे। जिन्हें सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। पहलगाम के घने जंगलों में सुरक्षा बलों का सर्च अभियान चल रहा है। कहा जा रहा है कि 4-6 आतंकी जंगलों में छिपे हो सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर में आज बंद का ऐलान


घाटी में बंद की वजह से कारोबार, परिवहन सेवाएं और अन्य प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहेंगे। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बंद का आह्वान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कश्मीर (CCIK), जम्मू और कश्मीर होटलियर्स क्लब (JKHC), ऑल ट्रैवल एसोसिएशन, ट्रांसपोर्टर्स, रेस्टोरेंट, मालिकों और नागरिक समाज समूहों की ओर से संयुक्त रूप से बंद की घोषणा की गई है। पहलगाम टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलजार अहमद वानी ने कहा कि मैं इस हमले की निंदा करता हूं। यह सिर्फ पर्यटकों का मामला नहीं है, बल्कि हमारी आजीविका, हमारे परिवारों का मामला है। हम उन्हें पर्यटक नहीं मानते। वानी ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि हमारे परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी गई है। वानी ने सरकार से अपील की है कि इस मामले की जांच पड़ताल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। यह इलाका बेहद शांत है और पर्यटन पर निर्भर रहता है।

सभी संगठनों ने आतंकी हमले की कड़ी आलोचना की

इधर CCIK के तारिक रशीद गनी ने कहा कि आतंकी हमले के खिलाफ हमने आज (23 अप्रैल 2025) कश्मीर में बंद का ऐलान किया है। उन्होंने इस आतंकी हमले की कड़ी आलोचना की है। इसके साथ ही गनी ने सभी संगठनों से एकजुट रहने की अपील की है।

Pahalgam Terror Attack Live: गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में पीड़ितों से की मुलाकात, राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से ली पहलगाम हमले की जानकारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।