जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है। दुनिया के कोने-कोने से लोग इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। इस आतंकी हमले में 26 लोगों को गोलियों से भून दिया गया है। नाम और धर्म पूछकर हत्या की गई है। इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर की जनता भी आतंकी हमले के विरोध में सड़क पर उतर आई है। इस हमले के खिलाफ राजनीतिक दलों, कारोबरी संगठनों और पर्यटक संगठनों ने आज (23 अप्रैल 2025) जम्मू-कश्मीर में बंद का आह्वान किया है। इसमें कहा गया है कि सभी संगठन आतंकी हमले में मारे गए पीड़ित परिजनों के साथ हैं।
