Delhi-Amritsar-Katra Expressway: देश की राजधानी दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का नया रास्ता तैयार हो रहा है। चार लेन के एक्सेस-कंट्रोल्ड दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे से सफर का समय करीब आधा करने का लक्ष्य है। यह कॉरिडोर धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ कारोबार, लॉजिस्टिक्स और माल ढुलाई को भी नई रफ्तार देगा। इसी कड़ी में दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे उत्तर भारत के सबसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स साबित होने वाला है। करीब 680 किलोमीटर लंबे इस एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का मकसद दिल्ली को हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से तेज सड़क कनेक्टिविटी देना है।
