Kanwar Yatra 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, धार्मिक माहौल बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार ने कांवड़ यात्रा रूट्स पर मीट और शराब की दुकानों को बंद रखने का फैसला किया है। जबकि संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन और CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी।
