Get App

केदारनाथ में 5 महीने में जमा हुआ 50 टन कचरा! पिछले साल से 2.5 गुना ज्यादा, चौंकाने वाली जानकारी आई सामने

केदारनाथ धाम में इस साल श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ कचरे की मात्रा भी तेजी से बढ़ी है। अप्रैल से अगस्त 2026 के बीच 50.30 टन कचरा निकला, जो पिछले साल के पूरे यात्रा सीजन से करीब ढाई गुना ज्यादा है। इसमें करीब 20 टन प्लास्टिक कचरा शामिल है, जिससे लैंडफिल और हिमालयी पर्यावरण पर दबाव बढ़ रहा है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Sep 25, 2026 पर 8:38 AM
केदारनाथ में 5 महीने में जमा हुआ 50 टन कचरा! पिछले साल से 2.5 गुना ज्यादा, चौंकाने वाली जानकारी आई सामने
आस्था पर भारी कचरा: केदारनाथ में 5 महीने में निकला 50.3 टन वेस्ट, पिछले साल से 2.5 गुना ज्यादा

PTI की रिपोर्ट की मुताबिक, केदारनाथ धाम में इस बार भक्तों के साथ कचरे का भी रिकॉर्ड टूट गया है। RTI से मिले आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है। अप्रैल से अगस्त 2026 तक, सिर्फ 5 महीनों में केदारनाथ में 50.30 मीट्रिक टन कचरा निकला है। ये आंकड़ा पिछले पूरे साल के कचरे से ढाई गुना ज्यादा है।

नोएडा के RTI एक्टिविस्ट अमित गुप्ता के सवाल पर नगर पंचायत केदारनाथ ने ये डेटा जारी किया है।

पिछले 3 सालों का रिकॉर्ड ध्वस्त

2026 के सिर्फ 5 महीने का कचरा, पिछले तीनों सालों के पूरे यात्रा सीजन से ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें