Get App

विजिलेंस की दस्तक सुनते ही हेल्थ इंस्पेक्टर ने टॉयलेट में बहाए ₹10 हजार, पाइप तोड़कर बरामद हुई रिश्वतखोरी की रकम

केरल के मलप्पुरम में रिश्वतखोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। विजिलेंस टीम के पहुंचते ही एक पब्लिक हेल्थ इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर रिश्वत के ₹10 हजार टॉयलेट में फ्लश कर दिए। हालांकि, पाइप में फंसी रकम को बाद में निकाल लिया गया।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 06, 2026 पर 9:36 AM
विजिलेंस की दस्तक सुनते ही हेल्थ इंस्पेक्टर ने टॉयलेट में बहाए ₹10 हजार, पाइप तोड़कर बरामद हुई रिश्वतखोरी की रकम

मलप्पुरम, 6 अक्टूबर 2026: केरल के मलप्पुरम जिले के तिरुरंगाडी में एक नगरपालिका पब्लिक हेल्थ इंस्पेक्टर द्वारा ₹10,000 की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। आरोप यह है कि विजिलेंस टीम के पहुंचने का पता चलते ही अधिकारी ने रिश्वत की रकम टॉयलेट में बहाने की कोशिश की। बाद में विजिलेंस अधिकारियों ने पाइप खोलकर पूरी रकम बरामद कर ली। आरोपी की पहचान तिरुरंगाडी नगरपालिका के पब्लिक हेल्थ इंस्पेक्टर श्रीजी (Public Health Inspector of Tirurangadi Municipality Sreeji) के तौर पर हुई है। मामला एक प्रवासी महिला द्वारा शुरू किए गए नए होटल और जूस स्टॉल के लिए नगरपालिका लाइसेंस जारी करने से जुड़ा है।

  • लाइसेंस के बदले मांगी थी ₹10 हजार की रिश्वत
  • आरोप है कि श्रीजी ने नगरपालिका लाइसेंस जारी करने के बदले महिला से ₹10,000 की रिश्वत मांगी थी। उसने महिला को रकम लेकर उसके किराए के मकान पर बुलाया था, जहां वह रह रहा था। रिश्वत की मांग के बाद महिला ने इसकी जानकारी विजिलेंस अधिकारियों को दी। इसके बाद विजिलेंस टीम ने उसे निर्देश दिया कि वह आरोपी को रिश्वत की रकम सौंपे। महिला तय योजना के मुताबिक श्रीजी के कमरे में पहुंची और उसे ₹10,000 दे दिए।

  •  विजिलेंस टीम को देखते ही बहा दिए रुपये
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें