Ketan Murder Case: हत्या से एक महीने पहले मंगेतर सिया गोयल के परिवार के साथ खुशी से झूम रहे थे केतन अग्रवाल, पुराना वीडियो वायरल

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में एक पारिवारिक कार्यक्रम का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें युवा कारोबारी दिवंगत केतन अग्रवाल अपने और अपनी मंगेतर सिया गोयल के माता-पिता के साथ डांस करते दिख रहे हैं। 7 मई का यह वीडियो केतन अग्रवाल की हत्या से एक महीने से कुछ ज़्यादा समय पहले का है

अपडेटेड Jul 01, 2026 पर 1:08 PM
Ketan Agarwal Murder Case: हत्या से एक महीने पहले केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के माता-पिता के साथ डांस करते दिखे

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक भावुक कर देने वाला पुराना वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 7 मई का बताया जा रहा है। यानी केतन अग्रवाल की हत्या से करीब एक महीने पहले का ये वीडियो है। इस वीडियो में केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के माता-पिता और अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक समारोह में खुशी-खुशी डांस करते और जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो उस कार्यक्रम में शामिल गायिका रीति शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पहले वीडियो में केतन के पिता विशाल अग्रवाल और सिया के माता-पिता प्रवीण गोयल तथा पूजा गोयल अन्य रिश्तेदारों के साथ नजर आते हैं।

इस दौरान विशाल अग्रवाल गायिका के साथ बॉलीवुड का लोकप्रिय गीत 'यम्मा यम्मा...' गाते दिखाई देते हैं। जबकि दोनों परिवार खुशी से झूमते नजर आते हैं। वीडियो के अगले हिस्से में केतन अग्रवाल, सिया के पिता प्रवीण गोयल के साथ फिल्म 'गदर' के मशहूर गाना 'मैं निकला गड्डी लेके...' पर डांस करते दिखाई देते हैं। वीडियो में दोनों परिवारों के बीच आत्मीयता और खुशी साफ नजर आती है।

रीति शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 7 मई को उन्होंने इस परिवार के कार्यक्रम में शामिल थी। इस दौरान वहां सभी बेहद खुश थे। उन्होंने केतन को एक मासूम और विनम्र युवक बताते हुए लिखा कि किसे पता था कि इतनी खूबसूरत जिंदगी का इतना दुखद अंत हो जाएगा। उन्होंने केतन के लिए न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील भी की।


दूसरा वीडियो भी शेयर किया

रीति शर्मा ने एक दूसरा वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कार्यक्रम के बाद केतन के पिता उनकी प्रस्तुति की सराहना करते दिखाई देते हैं। उन्होंने याद करते हुए लिखा कि कार्यक्रम के बाद केतन ने मुस्कुराते हुए उनसे कहा था, "मैम, प्रोग्राम बहुत अच्छा था। प्लीज डिनर कर लीजिए।" उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति के स्वार्थ ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं।

18 जून को हुई थी केतन की हत्या

पुणे पुलिस के अनुसार, 18 जून को केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले से गिरने के कारण मौत हुई। जांच एजेंसियों का आरोप है कि उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने उन्हें कथित रूप से चट्टान से धक्का दिया। इस मामले में दोनों पुलिस हिरासत में हैं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

सिया के भाई साहिल का नया दावा

इधर, सिया के भाई साहिल गोयल ने एक मीडिया इंटरव्यू में दावा किया कि उसे सिया और चेतन की दोस्ती की जानकारी थी। लेकिन सिया ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह केवल केतन से ही शादी करना चाहती है। चेतन से उसका कोई संबंध नहीं रहेगा। इसलिए उसने यह बात अपने माता-पिता को नहीं बताई।

ये भी पढ़ें- LPG Price Today: 1 जुलाई को बदल गए एलपीजी सिलेंडर के दाम, कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, चेक करें आज के रेट

हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि सिया शादी नहीं करना चाहती थी। उसने इस बारे में अपने भाई को भी बताया था। इसी वजह से अब साहिल की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल, पुणे पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में लगाए गए आरोप अभी जांच और न्यायिक प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

View this post on Instagram

A post shared by Instagram

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।