बाजार की नजर आज होने वाली कैबिनेट की अहम बैठक पर है। जहां कोल सेक्टर से खरीफ फसलों की MSP तक कई बड़े फैसले हो सकते हैं। कैबिनेट की इस अहम बैठक में करीब 37,500 करोड़ रुपए की कोल गैसिफिकेशन इंसेंटिव स्कीम और धान समेत 13 फसलों की MSP को 3 से 9% तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इस पर और ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता रोहन सिंह ने बताया कि कैबिनेट की आज होने वाली बैठक में कोल गैसिफिकेशन इंसेंटिव स्कीम को मंजूरी संभव है। कोल गैसिफिकेशन के लिए करीब 37500 करोड़ रुपए के इंसेंटिव स्कीम का प्रस्ताव है। इस स्कीम का फोकस घरेलू कोयले से गैस बनाने पर होगा। यह स्कीम गैस,यूरिया और केमिकल्स बनाने को बढ़ावा देने के लिए है।
