मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है। यहां रहने वाला एक खास चीता अपना इलाका छोड़कर दूसरे राज्य तक पहुंच गया है। ये नर चीता CCB-4 है, जिसे बोत्सवाना से भारत लाया गया था। खबर है कि घूमते-घूमते वो राजस्थान के बारां के जंगलों में पहुंच गया है। उसके इतनी दूर निकल जाने के बाद वन विभाग भी हैरान है और वन विभाग की टीम द्वारा उसकी लोकेशन पर लगातार नजर बनाई हुई है।
