Get App

लद्दाख में भारतीय वायुसेना का बड़ा कारनामा! न्योमा एयरबेस पर 13700 फीट की ऊंचाई पर उतरा भारी-भरकम IL-76MD एयरक्राफ्ट

भारतीय वायुसेना के IL-76MD विमान ने पूर्वी लद्दाख के न्योमा एयरबेस पर 13,629 फीट की ऊंचाई पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। जानिए इस उपलब्धि और गजराज विमान की खासियत।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 08, 2026 पर 12:07 PM
लद्दाख में भारतीय वायुसेना का बड़ा कारनामा! न्योमा एयरबेस पर 13700 फीट की ऊंचाई पर उतरा भारी-भरकम IL-76MD एयरक्राफ्ट
लद्दाख के न्योमा एयरबेस पर 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा IAF का IL-76MD 'गजराज', दुनिया में इस विमान की सबसे ऊंची लैंडिंग

भारतीय वायुसेना ने पूर्वी लद्दाख में चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब स्थित न्योमा एयरबेस पर भारी-भरकम सैन्य परिवहन विमान IL-76MD की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है। शनिवार को करीब 13629 फीट की ऊंचाई पर हुई इस लैंडिंग को वायुसेना ने दुनिया में IL-76 विमान की अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई पर सफल लैंडिंग बताया है। इस उपलब्धि को भारत की सैन्य तैयारियों और सीमावर्ती इलाकों में सैनिकों तथा सैन्य साजो-सामान की आवाजाही की क्षमता के लिहाज से अहम माना जा रहा है। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रविवार को इस उपलब्धि पर भारतीय वायुसेना को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि चांगथांग जिले में नवनिर्मित न्योमा एयरबेस पर IL-76MD की सफल लैंडिंग ने इतिहास रच दिया है। उनके मुताबिक विमान ने 13700 फीट की ऊंचाई पर लैंडिंग की जो दुनिया में IL-76 विमान की अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई पर लैंडिंग है।

चीन सीमा के करीब 13629 फीट की ऊंचाई पर उतरा विमान

भारतीय वायुसेना के मुताबिक IL-76MD ने शनिवार को पूर्वी लद्दाख के न्योमा एयरफील्ड पर सफल लैंडिंग की। वायुसेना ने इस उपलब्धि की जानकारी एक्स पर साझा करते हुए बताया कि विमान ने 13629 फीट की ऊंचाई पर उतरकर विमानन इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया है। वायुसेना ने इसे दुनिया में इस प्रकार के विमान की अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई पर सफल लैंडिंग बताया। वायुसेना ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 13,629 फीट। विमानन इतिहास में एक नई ऊंचाई। भारतीय वायुसेना के IL-76MD ने न्योमा में सफल लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है। यह इस विमान की दुनिया में अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई पर हुई लैंडिंग है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें