Get App

Delhi Crime: चोरों के हौसले बुलंद! झपटमारों ने महिला सांसद की छीनी सोने की चेन, दिल्ली के सबसे VIP इलाके में हुई वारदात

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने बताया कि इलाके के तमिलनाडु भवन में रह रहीं कांग्रेस सांसद आर. सुधा सुबह की सैर के लिए निकली थीं। तभी अज्ञात झपटमारों ने उनकी सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 04, 2025 पर 2:14 PM
Delhi Crime: चोरों के हौसले बुलंद! झपटमारों ने महिला सांसद की छीनी सोने की चेन, दिल्ली के सबसे VIP इलाके में हुई वारदात
Delhi Crime News: तमिलनाडु भवन में रह रहीं सुधा सुबह की सैर के लिए निकली थीं। तभी यह वारदात हुई

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के चाणक्यपुरी में बेखौफ झपटमारों ने तमिलनाडु के मयिलाडुतुरै से कांग्रेस सांसद आर. सुधा की सोने की चेन सरेआम छीन ली। यह घटना तब हुई जब वह सोमवार (4 अगस्त) को सुबह की सैर पर निकली थीं। सांसद ने इस घटना के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। चाणक्यपुरी में कई दूतावास और राज्य सरकारों के आधिकारिक आवास स्थित हैं। इसे दिल्ली का सबसे VIP एरिया माना जाता है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इलाके के तमिलनाडु भवन में रह रहीं सुधा सुबह की सैर के लिए निकली थीं। तभी अज्ञात चोरों ने उनकी सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। आरोपियों का पता लगाने और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए कई पुलिस दल तैनात किए गए हैं"

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात कर रही है। घटना के दौरान इलाके में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जांच कर रही है। तमिलनाडु भवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

आर. सुधा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बताया है कि सोमवार सुबह चाणक्यपुरी इलाके में पोलैंड दूतावास के पास उनकी सोने की चेन छीन ली गई। इस घटना में उन्हें चोटें आईं। उन्होंने गृह मंत्री से अधिकारियों को अपराधी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें