Get App

LPG Shortage Mumbai: ईरान युद्ध की वजह से मुंबई में LPG संकट, कई रेस्टोरेंट्स हुए प्रभावित, अपने 'मेन्यू' में किया बदलाव

LPG Shortage Mumbai: दादर के दशकों पुराने चीनी रेस्टोरेंट Gypsy में मिलने वाली धीमी आंच पर पकी दाल मखनी या शेजवान सॉस का स्वाद आपको बहुत पसंद है, तो हो सकता है कि अब ये पहले जैसा न लगे। Gypsy का रोस्ट चिकन या पेकिंग डक भी शायद मेनू से हटा दिया जाए।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 1:41 PM
LPG Shortage Mumbai: ईरान युद्ध की वजह से मुंबई में LPG संकट, कई रेस्टोरेंट्स हुए प्रभावित, अपने 'मेन्यू' में किया बदलाव
ईरान युद्ध की वजह से मुंबई में LPG संकट, कई रेस्टोरेंट्स हुए प्रभावित

LPG Shortage Mumbai: दादर के दशकों पुराने चीनी रेस्टोरेंट Gypsy में मिलने वाली धीमी आंच पर पकी दाल मखनी या शेजवान सॉस का स्वाद आपको बहुत पसंद है, तो हो सकता है कि अब ये पहले जैसा न लगे। Gypsy का रोस्ट चिकन या पेकिंग डक भी शायद मेनू से हटा दिया जाए।

मुंबई के कई रेस्टोरेंट, नारिमन पॉइंट से लेकर दहिसर और मुलुंड तक, अपने मेन्यू बदलने, खाना बनाने के समय को कम करने और धीमी आंच पर बनने वाले व्यंजन हटाने पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कमी से रसोई प्रभावित हो रही है। सप्लायरों ने इस रुकावट को मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध से जोड़ा है।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी आयातक है। पिछले साल भारत ने 33.15 करोड़ मीट्रिक टन खाना पकाने की गैस की खपत की। भारत की एलपीजी की अधिकतर मांग आयात से पूरी होती है, और इस मात्रा का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा होर्मुज स्ट्रेट के महत्वपूर्ण मार्ग से आता है, जहां पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है।

बता दें कि Gypsy रेस्टोरेंट के प्रशंसकों में राज ठाकरे जैसे राजनीतिक नेता, अभिनेता नाना पाटेकर और दिवंगत संगीत की दिग्गज हस्ती लता मंगेशकर शामिल हैं, जिन्होंने अपना 75वां जन्मदिन इसी रेस्टोरेंट में मनाया था। यहां लिमाये परिवार मेनू को छोटा करने के बारे में सोच रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें