LDA Sharda Nagar Yojana: लखनऊ में सस्ता घर खरीदने का सुनहरा मौका! एलडीए शारदा नगर योजना में 1 BHK फ्लैट मात्र ₹9 लाख में खरीदें

LDA Sharda Nagar Yojana: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) बागेश्वरी अपार्टमेंट, लखनऊ के शारदा नगर में स्थित एक प्रस्तावित किफायती आवास प्रोजेक्ट है। इसे LDA द्वारा तैयार किया जा रहा है। इस परियोजना में 5 आवासीय टावर होंगे, जिनमें कुल 1,248 फ्लैट हैं। हर टावर 12 मंजिल का होगा। खरीदार 1 BHK और 2 BHK फ्लैटों में से चुन सकेंगे। इसकी कीमत 8.99 लाख रुपये से शुरू होती हैं

अपडेटेड Oct 26, 2026 पर 11:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LDA Sharda Nagar Yojana: लखनऊ में मीडिया क्लास को 10 लाख रुपये से कम की कीमत में घर खरीदने का सुनहरा मौका है

LDA Sharda Nagar Yojana: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेहद सस्ता घर खरीदने का सपना देख रहे मीडिल क्लास लोगों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की प्रस्तावित 'बागेश्वरी अपार्टमेंट योजना' एक विकल्प के रूप में सामने आई है। शारदा नगर में प्रस्तावित इस हाउसिंग प्रोजेक्ट में कुल 1,248 फ्लैट बनाए जाने की योजना है। इनमें 1 BHK और 2 BHK फ्लैट शामिल होंगे। LDA की वेबसाइट पर उपलब्ध डिटेल्स के अनुसार, फ्लैटों की शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये बताई गई है। जबकि इसका पजेशन (कब्जा) मिलने की संभावित टाइमलाइन वर्ष 2030 रखी गई है।

यह प्रोजेक्ट खास तौर पर पहली बार घर खरीदने वाले लोगों, छोटे परिवारों और सीमित बजट में आवास तलाश रहे बेघर को ध्यान में रखकर प्रस्तावित की गई है। हालांकि, परियोजना अभी प्रस्तावित चरण में है। इसलिए फ्लैटों के क्षेत्रफल, अंतिम कीमत, आवंटन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही खरीदारी से जुड़ा डिसीजन लेना उचित होगा। यह प्रोजेक्ट पहली बार घर खरीदने वालों और छोटे परिवारों के लिए एक अच्छा विकल्प है।

5 टावरों में बनेंगे 1,248 फ्लैट


बागेश्वरी अपार्टमेंट योजना में पांच आवासीय टावर बनने हैं। प्रत्येक टावर में 12 मंजिलें होंगी। इन टावरों में कुल 1,248 आवासीय फ्लैट तैयार करने की योजना है। फ्लैटों के लिए दो विकल्प दिए जाने का प्रस्ताव है। इनमें 1 BHK फ्लैट उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जिन्हें कम जगह में अपना घर चाहिए।

जबकि 2 BHK फ्लैट छोटे और बढ़ते परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे। इस तरह की आवासीय परियोजनाओं में फ्लैट की कीमत के साथ उसका क्षेत्रफल, फ्लैट की क्वालिटी, रखरखाव शुल्क और उपलब्ध सुविधाएं भी महत्वपूर्ण होती हैं। इन सभी पॉइंट पर फाइनल डिटेल्स जारी होने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।

1 BHK और 2 BHK फ्लैट की शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये

बागेश्वरी अपार्टमेंट योजना की सबसे प्रमुख बात इसकी बताई गई शुरुआती कीमत है। परियोजना के उपलब्ध डिटेल्स में 1 BHK और 2 BHK दोनों तरह के फ्लैटों के लिए 8.99 लाख रुपये से कीमत शुरू होने का उल्लेख है। हालांकि, अभी दोनों कैटेगरी के फ्लैटों का अलग-अलग क्षेत्रफल और बाकी डिटेल्स उपलब्ध नहीं है। इसलिए 8.99 लाख रुपये को सभी फ्लैटों की निश्चित कीमत नहीं माना जाना चाहिए। यह शुरुआती कीमत है, जिसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर जारी होने पर ही हो सकेगी। खरीदारों को यह भी देखना होगा कि बताई गई कीमत में रजिस्ट्रेशन, स्टांप शुल्क, अन्य शुल्क और रखरखाव संबंधी खर्च शामिल हैं या नहीं।

फ्लैटों से जुड़ी प्रमुख जानकारी

- 1 BHK फ्लैट: शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये बताई गई है।

- 2 BHK फ्लैट: शुरुआती कीमत भी 8.99 लाख रुपये से बताई गई है।

- फ्लैट का क्षेत्रफल: अभी घोषित नहीं।

- कब्जे की संभावित समयसीमा: वर्ष 2030।

- परियोजना की स्थिति: अभी प्रस्तावित है।

पार्क, ग्रीन बेल्ट और पार्किंग जैसी सुविधाओं की योजना

बागेश्वरी अपार्टमेंट को केवल आवासीय टावरों तक सीमित रखने के बजाय एक नियोजित आवासीय परिसर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है। इसमें निवासियों की डेली जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई सुविधाओं का उल्लेख किया गया है। इनमें बड़ा पार्क, ग्रीन बेल्ट, पार्किंग की व्यवस्था, बच्चों के खेलने के लिए पार्क और पैदल चलने के लिए रास्ते शामिल हैं। पार्क और ग्रीन एरिया परिवारों को खुली जगह उपलब्ध करा सकते हैं। वहीं, बच्चों के खेलने का एरिया और पैदल चलने के रास्ते परिसर के भीतर दैनिक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने में मदद कर सकते हैं।

शारदा नगर में मिलेगी आवासीय सुविधा

बागेश्वरी अपार्टमेंट योजना लखनऊ के शारदा नगर क्षेत्र में प्रस्तावित है। उपलब्ध परियोजना के लिए डिटेल्स के अनुसार, आसपास स्कूल, बाजार और अस्पताल जैसी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं। किसी भी आवासीय परियोजना को चुनते समय आसपास की सुविधाओं के साथ मुख्य सड़कों तक पहुंच, सार्वजनिक परिवहन, कार्यस्थल से दूरी और जरूरी आवागमन के विकल्पों को देखना जरूरी होता है। इस परियोजना में भी सड़क संपर्क को एक महत्वपूर्ण पहलू बताया गया है।

पहली बार घर खरीदने वालों के लिए क्यों महत्वपूर्ण हो सकती है योजना?

बढ़ती संपत्ति कीमतों के बीच कम बजट में घर तलाशने वाले लोगों के लिए सरकारी विकास प्राधिकरणों की आवासीय योजनाएं एक विकल्प बन सकती हैं। बागेश्वरी अपार्टमेंट में प्रस्तावित 1 BHK और 2 BHK फ्लैट उन लोगों की जरूरतों के अनुरूप हो सकते हैं, जो किराए के मकान से अपने घर में जाना चाहते हैं या परिवार के लिए छोटा आवास खरीदना चाहते हैं। बागेश्वरी अपार्टमेंट योजना में कब्जा मिलने की संभावित समयसीमा 2030 बताई गई है। लेकिन प्रोजेक्ट अभी प्रस्तावित चरण में होने के कारण इसे निश्चित कब्जा की तारीख नहीं माना जा सकता।

ये भी पढ़ें- UP SIR Update: यूपी के CEO ने 10 अप्रैल के बाद के सभी वोटर फॉर्म्स की ऑडिट के दिए आदेश, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों के बाद उठाया ये कदम

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।