LDA Sharda Nagar Yojana: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेहद सस्ता घर खरीदने का सपना देख रहे मीडिल क्लास लोगों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की प्रस्तावित 'बागेश्वरी अपार्टमेंट योजना' एक विकल्प के रूप में सामने आई है। शारदा नगर में प्रस्तावित इस हाउसिंग प्रोजेक्ट में कुल 1,248 फ्लैट बनाए जाने की योजना है। इनमें 1 BHK और 2 BHK फ्लैट शामिल होंगे। LDA की वेबसाइट पर उपलब्ध डिटेल्स के अनुसार, फ्लैटों की शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये बताई गई है। जबकि इसका पजेशन (कब्जा) मिलने की संभावित टाइमलाइन वर्ष 2030 रखी गई है।
