Lucknow Crime: लखनऊ में पति ने पत्नी को बैंक के बाहर मारी गोली! फिर बहन को भी मारा और खुद भी सुसाइड कर लिया
Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश के ADCP अमोल मुर्कुट के अनुसार, राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में एक महिला बैंक कर्मचारी की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हत्या गोमती नगर पुलिस स्टेशन इलाके के विवेक खंड में ICICI बैंक के सामने हुई
Lucknow Crime: लखनऊ के गोमती नगर में एक महिला बैंक कर्मचारी की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी
Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार (20 अगस्त) को दिनदहाड़े एक महिला बैंक अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गोमती नगर पुलिस स्टेशन इलाके के विवेक खंड में स्थित ICICI Bank के बाहर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। कार से पहुंचे एक व्यक्ति ने महिला को बाहर बुलाया और गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। बाद में जांच में सामने आया कि आरोपी महिला का पति था।
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में उत्तर प्रदेश के ADCP अमोल मुर्कुट ने बताया, "राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में एक महिला बैंक कर्मचारी की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर मौजूद है।यह हत्या गोमती नगर पुलिस स्टेशन इलाके के विवेक खंड में ICICI बैंक के सामने हुई।"
बताया जा रहा है कि पति मानस बाजपेई ने पिस्टल से पत्नी पर एक साथ दो गोलियां दागी। फिर हुसड़िया चौराहे के पास अपनी बहन को भी गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। गोली चलने की आवाज सुनते ही बैंक के कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। महिला को गंभीर हालत में तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ICICI बैंक के बाहर बुलाकर मारी गोली
जानकारी के मुताबिक, महिला बैंक अधिकारी बैंक के बाहर मौजूद थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति कार से वहां पहुंचा और उन्हें बाहर बुलाया। महिला के बाहर आने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर उन पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद महिला वहीं गिर गईं। अचानक हुई इस वारदात से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बैंक कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद की कोशिश की और महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
मृतका की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में हुई
पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक वह ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। वह लखनऊ के आलमबाग इलाके की रहने वाली थीं। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि दिव्या ने करीब एक साल पहले अपने पति मानस से तलाक लेने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी वैवाहिक विवाद को घटना की पृष्ठभूमि से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
हत्या के बाद पति ने खुद को भी गोली मारी
घटना के बाद आरोपी पति ने कथित तौर पर खुद को भी गोली मार ली। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने पत्नी के बाद अपनी बहन को भी गोली मार दी। हालांकि उसकी बहन के हालात कैसे हैं अभी इस बारे में डिटेल्स आना बाकी है। यह जांच की जा रही है कि आरोपी बैंक के बाहर किस उद्देश्य से आया था। साथ ही उसने महिला को किस तरह बाहर बुलाया और वारदात के बाद उसने खुद को गोली क्यों मारी।
पुलिस और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। पुलिस ने वारदात से जुड़े सबूतों को सुरक्षित किया है और घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों और बैंक कर्मचारियों से भी जानकारी जुटा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जांच में अहम माने जा रहे हैं। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्या मिश्रा द्वारा करीब एक साल पहले पति से तलाक के लिए अदालत में याचिका दायर किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस वैवाहिक विवाद के पहलू की भी जांच कर रही है।
हालांकि, तलाक की याचिका ही हत्या की वजह थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था, यह अभी जांच का विषय है। पुलिस पूरे मामले से जुड़े दस्तावेज, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों को जुटाकर घटनाक्रम की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। यूपी की राजधानी में दिनदहाड़े बैंक के बाहर हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हत्या के बाद पति ने लगाया स्टेटस
'दैनिक भास्कर' के मुताबिक पत्नी की हत्या के बाद मानस ने व्हाट्सएप पर एक स्टेटस लगाया। उसमें उसने लिखा- "मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी (दिव्या की) बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सबकुछ पता है।"
पड़ोसी अंकुर प्रकाश ने भास्कर को बताया कि जैसे ही उन्होंने व्हाट्सएप स्टेटस देखा, वह दौड़कर उनके घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। इस दौरान अंदर टीवी चल रहा था। इसके बाद दरवाजा जोर लगाकर खोला गया। अंदर दोनों भाई-बहन मृत पड़े थे। टीवी पर हनुमान चालीसा चल रही थी। पड़ोसी ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है। उनकी बहन करीब 28-29 साल की थी। वह पहले से मानसिक रूप से बीमार थी। पिछले कुछ महीनों से उसकी तबीयत ज्यादा खराब थी।
#WATCH | Uttar Pradesh | Woman bank employee shot dead by her husband in Lucknow's Gomti Nagar, says ADCP Amol Murkut.
Police officials, along with the Crime Branch, are present at the crime scene. The murder took place in front of the ICICI Bank in Vivek Khand, within the… pic.twitter.com/7o1YYRrEWa — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 20, 2026