Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार (20 अगस्त) को दिनदहाड़े एक महिला बैंक अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गोमती नगर पुलिस स्टेशन इलाके के विवेक खंड में स्थित ICICI Bank के बाहर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। कार से पहुंचे एक व्यक्ति ने महिला को बाहर बुलाया और गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। बाद में जांच में सामने आया कि आरोपी महिला का पति था।
