दिवाली पर घर खरीदने का सुनहरा मौका! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम

LDA Diwali Offer 2026: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की ओर से इस त्योहारी सीजन में लोगों के लिए फेस्टिव धमाका ऑफर पेश किया है। इसके तहत लोग बिना किसी लॉटरी के सीधे अपना मनपसंद घर खरीद सकते हैं। प्राधिकरण के मुताबिक, इस योजना के तहत अब केवल आखिरी 100 फ्लैट ही बचे हैं

अपडेटेड Nov 06, 2026 पर 2:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की ओर से इस त्योहारी सीजन में लोगों के लिए फेस्टिव धमाका ऑफर पेश किया है

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगर आप अपना घर बनाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस धनतेरस और दिवाली पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) लोगों को अपना घर खरीदने का अच्छा मौका दे रहा है। इसके तहत लोग बिना किसी लॉटरी के सीधे अपना मनपसंद घर खरीद सकते हैं। प्राधिकरण की 'पहले आओ, पहले पाओ' योजना के तहत रखा गया है। इस योजना में लखनऊ की प्रमुख जगहों पर 1BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट उपलब्ध हैं। इसके अलावा फ्लैट खरीदने पर आकर्षक छूट और आसान भुगतान की सुविधा भी दी जा रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ

आधिकारिक वेबसाइट पर करें चेक

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की ओर से इस त्योहारी सीजन में लोगों के लिए फेस्टिव धमाका ऑफर पेश किया है। इसके तहत लोग बिना किसी लॉटरी के सीधे अपना मनपसंद घर खरीद सकते हैं। प्राधिकरण के मुताबिक, इस योजना के तहत अब केवल आखिरी 100 फ्लैट ही बचे हैं। प्राधिकरण के 1BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट उपलब्ध हैं, जिनकी शुरुआती कीमत सिर्फ 29 लाख रुपये है।


 

यहां पर मिलेंगे फ्लैट

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की इस योजना में कानपुर रोड योजना, शारदा नगर योजना, जानकीपुरम योजना और गोमती नगर योजना में फ्लैट मिलेंगे। विज्ञापन के मुताबिक, आखिरी 100 फ्लैट उपलब्ध हैं और सभी अपार्टमेंट RERA से मंजूर हैं। सरकारी कर्मचारियों को 25 फीसदी और आम नागरिकों को 35 फीसदी भुगतान करने पर तुरंत कब्जा मिल सकता है। वहीं, 45 से 90 दिनों के भीतर पूरा भुगतान करने पर 3 से 5 फीसदी तक की छूट भी दी जा रही है। अधिक जानकारी के लिए प्राधिकरण की वेबसाइट property.upda.co.in पर जा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।