Get App

करियर को लेकर हुई बहस, बेटे ने बाप की कर दी हत्या, बहन के सामने किए टुकड़े, नीले ड्रम में भरे! लखनऊ हुई ऐसी खौफनाक वारदात

Lucknow Murder: पूछताछ के दौरान अक्षत ने आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पिता और बेटे के बीच करियर को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मनवेंद्र चाहते थे कि बेटा प्रतियोगी परीक्षा दे और मेडिकल लाइन में जाए। लेकिन अक्षत इसके खिलाफ था। इस बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते थे। एक बार वह घर छोड़कर भी चला गया था

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 1:19 PM
करियर को लेकर हुई बहस, बेटे ने बाप की कर दी हत्या, बहन के सामने किए टुकड़े, नीले ड्रम में भरे! लखनऊ हुई ऐसी खौफनाक वारदात
करियर को लेकर हुई बहस, बेटे ने बाप की कर दी हत्या, बहन के सामने किए टुकड़े, नीले ड्रम में भरे (FILE PHOTO)

लखनऊ से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया। जिस बेटे को पिता ने बड़े सपने दिखाए, उसी बेटे ने अपने हाथों से उनका अंत लिख दिया। 21 साल के युवक को पुलिस ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह मामला इतना डरावना है कि सुनकर रूह कांप जाए। मृतक की पहचान 49 साल के मनवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। उनका दवा और शराब का कारोबार था। शुक्रवार से वह लापता थे। परिवार और जानने वाले उन्हें ढूंढ रहे थे, लेकिन किसी को अंदाजा भी नहीं था कि सच इतना खौफनाक होगा।

जब पुलिस जांच करते हुए उनके घर पहुंची, तो घर के अंदर का नजारा देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। एक नीले ड्रम में शरीर के टुकड़े बरामद हुए। इसके बाद शक की सुई सीधे उनके बेटे अक्षत प्रताप सिंह पर गई।

पूछताछ के दौरान अक्षत ने आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पिता और बेटे के बीच करियर को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मनवेंद्र चाहते थे कि बेटा प्रतियोगी परीक्षा दे और मेडिकल लाइन में जाए। लेकिन अक्षत इसके खिलाफ था। इस बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते थे। एक बार वह घर छोड़कर भी चला गया था।

शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे फिर से दोनों के बीच तीखी बहस हुई। आरोप है कि गुस्से में आकर अक्षत ने राइफल से अपने पिता को गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौत हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें