उत्तर प्रदेश: हुरुन इंडिया के चीफ एनालिस्ट अनस रहमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कारोबारियों की संपत्ति का आंकड़ा इस साल और बढ़ा है। M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में यूपी के 11 शहरों से जुड़े 46 उद्योगपतियों को जगह मिली है। इन सभी की कुल संपत्ति करीब 1.89 लाख करोड़ रुपये बताई गई है। पिछले साल प्रदेश से 41 नाम इस लिस्ट में शामिल थे, इस बार पांच लोग और बढ़ गए है।
नोएडा में सबसे ज्यादा अमीर कारोबारी
शहरों के हिसाब से नोएडा लिस्ट से 15 उद्योगपतियों है। इनमें आदित्य खेमका 32,200 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ यूपी से जुड़े कारोबारियों में सबसे ऊपर हैं। नोएडा से पुनीत गुप्ता, हितेश ओबेरॉय, अजय कुमार, यशिश दहिया और दिनेश चंद्र अग्रवाल के साथ ही कई नाम भी लिस्ट में शामिल हैं। अमीर कारोबारियों की संख्या में कानपुर दूसरे नंबर पर है। शहर से 10 उद्योगपति लिस्ट में शामिल हैं:
राज कुमार लोहिया – 5,800 करोड़ रुपये
सोम प्रकाश गोयनका – 5,500 करोड़ रुपये
सुरेंद्र कुमार गुप्ता – 5,500 करोड़ रुपये
मुरलीधर ज्ञान चंदानी – 5,400 करोड़ रुपये
लखनऊ के कारोबारियों में अनिल कुमार सिंह की 4,800 करोड़ रुपये, विनोद कुमार सिंह की 1,400 करोड़ रुपये और आनंद स्वरूप अग्रवाल की 1,100 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई गई है।
यूपी के टॉप अमीर कारोबारी
आदित्य खेमका, नोएडा – 32,200 करोड़ रुपये
सचिन अग्रवाल, लखनऊ – 15,300 करोड़ रुपये
अलख पांडेय, प्रयागराज – 13,800 करोड़ रुपये
2026 की सूची में यूपी से 11 नए नाम जुड़े हैं। इनमें नोएडा से पुनीत गुप्ता, अजय कुमार और अनुपम घोष शामिल हैं। कानपुर से राज कुमार लोहिया, सोम प्रकाश गोयनका, सुरेंद्र कुमार गुप्ता और गोपाल गुप्ता ने एंट्री की है। आगरा से गुलाब चंद लधानी, गोरखपुर से प्रेम प्रकाश अग्रवाल और संतोष कुमार अग्रवाल तथा मिर्जापुर से गोविंदजी गुप्ता भी नए नामों में शामिल हैं। पिछले साल की लिस्ट से छह कारोबारी इस बार जगह नहीं बना पाए।
यूपी के अमीर कारोबारियों का काम कई अलग-अलग सेक्टर में फैला है। लिस्ट में इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडस्ट्री, एजुकेशन, रियल एस्टेट, फूड प्रोडक्ट्स, सॉफ्टवेयर, फाइनेंशियल सर्विस, हेल्थकेयर, कंस्ट्रक्शन, मेटल माइनिंग और एयरोस्पेस से जुड़े कारोबारी शामिल हैं।