Maan ki Baat: 'AI समिट में दुनिया ने भारत की अद्भुत क्षमताएं देखीं'; PM मोदी ने 'डिजिटल अरेस्ट' को लेकर किया आगाह, पढ़ें- 'मन की बात' की बड़ी बातें

Maan ki Baat: रविवार (22 फरवरी) को 'मन की बात' के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कई देशों के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स और स्टार्टअप सेक्टर से जुड़े लोग इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के लिए नई दिल्ली के 'भारत मंडपम' में जुटे। पीएम ने कहा कि AI की शक्ति का उपयोग दुनिया किस प्रकार करेगी इस दिशा में यह समिट एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुई

अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 1:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Maan ki Baat: पीएम मोदी ने लोगों से 'डिजिटल अरेस्ट' स्कैम के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया

Maan ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 फरवरी) को 'मन की बात' के 131वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए 'AI इम्पैक्ट समिट 2026' में दुनिया ने भारत की अद्भुत क्षमताएं देखीं। PM मोदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजें (AI) समिट में मौजूद ग्लोबल लीडर इस बात से हैरान थे कि भारत टेक्नोलॉजी की मदद से अपने पुराने ज्ञान को कैसे बचाकर रख रहा है। PM ने कहा कि इंडिया AI इम्पैक्ट समिट दुनिया के लिए एक टर्निंग पॉइंट है। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से 'डिजिटल अरेस्ट' स्कैम के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कई देशों के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स और स्टार्टअप सेक्टर से जुड़े लोग इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के लिए भारत मंडपम में एकत्र हुए। आने वाले समय में AI की शक्ति का उपयोग दुनिया किस प्रकार करेगी, इस दिशा में यह समिट एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुई है।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "इस समिट में दुनिया को AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत क्षमताएं देखने को मिली है। इस दौरान भारत ने 3 मेड इन इंडिया AI मॉडल भी लांच किए हैं। यह अपने आप में अब तक की सबसे बड़ी AI समिट रही है।"


हाल ही में नई दिल्ली के 'भारत मंडपम' मं हुए "इंडिया AI इम्पैक्ट" समिट में कई देशों के हेड, AI के फील्ड में ग्लोबल लीडर, एकेडेमिक्स और रिसर्चर्स, और ग्लोबल टेक्नोलॉजी की बड़ी कंपनियों के हेड शामिल हुए।

'मन की बात' की बड़ी बातें

  • प्रधानमंत्री मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत की तरक्की पर जोर देते हुए कहा कि AI समिट ने दिखाया कि देश में जानवरों का इलाज AI की मदद से कैसे किया जा रहा है। साथ ही किसान अपने जानवरों और डेयरी पर कैसे नजर रख रहे हैं।
  • अपने महीने के रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' में PM मोदी ने लोगों से ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड और 'डिजिटल अरेस्ट' स्कैम से सावधान रहने की भी अपील की। हाल ही में हुए AI समिट का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि दो प्रोडक्ट्स ने दुनिया के नेताओं को हैरान कर दिया।
  • पीएम ने आगे कहा कि पहला उत्पाद अमूल के बूथ पर था। इसमें बताया गया कि कैसे AI जानवरों का इलाज करने में हमारी मदद कर रही है। साथ ही कैसे 24 घंटे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से किसान अपनी डेयरी और जानवर का हिसाब रखते हैं।
  • उन्होंने कहा कि दूसरा प्रोडक्ट भारतीय संस्कृति से जुड़ा था। पीएम ने कहा, "दुनिया के नेता यह देखकर हैरान हैं कि कैसे AI की मदद से हम अपने पुराने ग्रंथों, अपने पुराने ज्ञान और अपनी मैन्युस्क्रिप्ट्स को बचाकर रख रहे हैं। उन्हें आज की पीढ़ी के हिसाब से ढाल रहे हैं।"
  • डिजिटल फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि जब लोगों को बैंकों से अपनी KYC (नो योर कस्टमर) जानकारी अपडेट करने या दोबारा करने के मैसेज मिलते हैं, तो यह सवाल उठता है कि जब यह पहले ही हो चुका है तो इसे दोबारा क्यों करें?
  • उन्होंने कहा, "मैं आपसे अपील करता हूं कि चिंता न करें। यह आपके पैसे की सेफ्टी के लिए है।" PM ने इस बात पर भी जोर दिया कि KYC किसी व्यक्ति के बैंक अकाउंट की सिक्योरिटी के लिए बहुत ज़रूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय मूल के कई खिलाड़ी अपने देशों का नाम रोशन कर रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि यह T20 वर्ल्ड कप में साफ दिख रहा है। पीएम ने कहा, "कनाडाई टीम में भारतीय मूल के सबसे ज़्यादा खिलाड़ी हैं। टीम के कप्तान दिलप्रीत बाजवा का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। नवनीत धालीवाल चंडीगढ़ से हैं। इस लिस्ट में हर्ष ठाकर और श्रेयस मोवा जैसे कई नाम शामिल हैं, जो कनाडा और भारत दोनों का नाम रोशन कर रहे हैं। US टीम में कई चेहरे भारतीय घरेलू क्रिकेट से उभरे हैं।"
  • प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को भी श्रद्धांजलि दी, जिनकी जयंती 24 फरवरी को है। उन्होंने कहा, "अम्मा जयललिता जी पूरे तमिलनाडु के लोगों के दिलों में गहराई से बसी हुई हैं।"
  • PM मोदी ने मामंगम की सदियों पुरानी परंपरा का भी जिक्र किया, जिसे अक्सर केरल कुंभ के रूप में जाना जाता है। इसे लगभग 250 सालों के बाद फिर से शुरू किया गया है।

ये भी पढे़ं- भारत में बड़े आतंकवादी हमले की साजिश नाकाम! तमिलनाडु से 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान और बांग्लादेश से निकला कनेक्शन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।