Maan ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 फरवरी) को 'मन की बात' के 131वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए 'AI इम्पैक्ट समिट 2026' में दुनिया ने भारत की अद्भुत क्षमताएं देखीं। PM मोदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजें (AI) समिट में मौजूद ग्लोबल लीडर इस बात से हैरान थे कि भारत टेक्नोलॉजी की मदद से अपने पुराने ज्ञान को कैसे बचाकर रख रहा है। PM ने कहा कि इंडिया AI इम्पैक्ट समिट दुनिया के लिए एक टर्निंग पॉइंट है। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से 'डिजिटल अरेस्ट' स्कैम के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया।
