मुंबई। महाराष्ट्र में MPSC भर्ती को लेकर उम्मीदवारों का विरोध जारी है। इस बीच, सरकार ने उम्मीदवारों की शिकायतें सुनने और भर्ती में गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यों की कमेटी बनाई है।

मुंबई। महाराष्ट्र में MPSC भर्ती को लेकर उम्मीदवारों का विरोध जारी है। इस बीच, सरकार ने उम्मीदवारों की शिकायतें सुनने और भर्ती में गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यों की कमेटी बनाई है।
बॉम्बे हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज दिलीप भोसले कमेटी के अध्यक्ष होंगे। FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे को सेक्रेटरी बनाया गया है। इसके अलावा IPS अधिकारी लक्ष्मी गौतम, पूर्व IAS अधिकारी गणेश पाटिल और रिटायर्ड जज पी.डी. नाइक भी कमेटी में हैं।
उम्मीदवारों की क्या हैं मांगें?
MPSC उम्मीदवार भर्ती में गड़बड़ियों के खिलाफ पिछले 11 दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी प्रमुख मांगें हैं:
• छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएं।
• अगले तीन साल में 70 हजार पदों पर भर्ती हो।
• जनवरी में होने वाली ग्रुप-C परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाई जाए।
• MPSC अध्यक्ष विवेक भीमन्वार को हटाया जाए।
सरकार ने MPSC अध्यक्ष विवेक भीमन्वार को जांच पूरी होने तक छुट्टी पर भेज दिया है। भीमन्वार ने भी जांच पूरी होने तक काम नहीं करने की बात कही है। मंत्री ने कहा कि पेपर लीक मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
MPSC ने 29 जुलाई 2025 को ड्रग इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली थी। इसकी परीक्षा 22 मार्च को महाराष्ट्र के छह शहरों में हुई थी। रिजल्ट 12 जून को आया। परीक्षा के बाद 506 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चुने गए। इनमें से 488 उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ। बाद में जारी लिस्ट में 485 उम्मीदवार पास और तीन फेल बताए गए।
पेपर लीक की शिकायतें और भर्ती रद्द
22 से 26 जुलाई के बीच आयोग को शिकायतें मिलीं कि कुछ उम्मीदवारों को परीक्षा से दो दिन पहले, यानी 20 मार्च को ही प्रश्न पत्र मिल गया था। आरोप है कि बाद में इसे सोशल मीडिया और दूसरे ऑनलाइन माध्यमों पर शेयर किया गया। इन शिकायतों के बाद आयोग ने जांच शुरू की और ड्रग इंस्पेक्टर की पूरी भर्ती रद्द कर दी। अब नई कमेटी इन शिकायतों की जांच करेगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।