Get App

Maharashtra Politics: सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम बनेंगी या NCP चीफ? अजित पवार की पत्नी ने टॉप नेताओं से की मुलाकात

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) का प्रमुख कौन बनेगा। इस बारे में तमाम तरह की अटकलें चल रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार पार्टी की कमान संभाल सकती हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 29, 2026 पर 5:33 PM
Maharashtra Politics: सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम बनेंगी या NCP चीफ? अजित पवार की पत्नी ने टॉप नेताओं से की मुलाकात
Maharashtra Politics: सुनेत्रा पवार को NCP चीफ और महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की जा रही है

Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री नरहरि झिरवाल ने गुरुवार (29 जनवरी) को कहा कि जनता चाहती है कि दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य के मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए। NCP के कुछ नेता सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं। अजित पवार की NCP राज्य में सत्तारूढ़ 'महायुति' गठबंधन का हिस्सा है। इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी शामिल हैं। सुनेत्रा पवार वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं।

अजित पवार के निधन के बाद नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) का प्रमुख कौन बनेगा। इस बारे में तमाम तरह की अटकलें चल रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार पार्टी की कमान संभाल सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, पता चला है कि NCP नेता छगन भुजबल और प्रफुल्ल पटेल ने सुनेत्रा पवार से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि वे 'असली' NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर उनका समर्थन कर रहे हैं।

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनेत्रा पवार अपने दिवंगत पति अजित पवार की खाली की गई सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। इस बीच, अजित पवार के निधन के बाद NCP के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर कैबिनेट मंत्री नरहरि झिरवाल ने कहा कि लोग चाहते हैं कि 'वहिनी' (यानी भाभी सुनेत्रा पवार) को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए।

अजित पवार के करीबी रहे झिरवाल ने बारामती में नेता के अंतिम संस्कार के बाद एक न्यूज चैनल से कहा, "हम इस बारे में नेतृत्व से बात करेंगे और फैसला लेंगे।" NCP के दोनों गुटों के विलय के संबंध में पूछे गए सवाल पर झिरवाल ने कहा, "दोनों गुट पहले से ही एक हैं। सभी को यह एहसास हो गया है कि बिखरे रहने का कोई फायदा नहीं है। एकजुट होना ही होगा।" बुधवार को पुणे जिले के बारामती में चार्टर्ड विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें