Maharashtra Political Drama: क्या फिर एक होगी NCP? अमित शाह से मिले एनसीपी के दिग्गज; आज सुनेत्रा पवार ने बुलाई विधायकों की आपात बैठक

महाराष्ट्र में NCP के अंदर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र में NCP के अंदर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच सुनेत्रा पवार ने मंगलवार शाम पार्टी के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी

अपडेटेड Nov 03, 2026 पर 10:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रिपोर्ट्स के मुताबिक, NCP के दोनों गुटों के विलय को लेकर बातचीत चल रही है

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को लेकर राजनीतिक हलचल काफी तेज हैं। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अंदर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच पार्टी की प्रमुख और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने मंगलवार, 3 नवंबर की शाम सभी विधायकों को बैठक के लिए बुलाया है। मुंबई में उनके सरकारी आवास देवगिरी पर होने वाली इस बैठक में पार्टी से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। बता दें रविवार को NCP के कई वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उस प्रतिनिधिमंडल में सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ व जय पवार शामिल नहीं थे।

अमित शाह के साथ हुई बैठक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NCP के दोनों गुटों (शरद पवार और सुनेत्रा पवार गुट)  के विलय को लेकर बातचीत चल रही है। वहीं इस चर्चा में सुनेत्रा पवार और राज्यसभा सांसद पार्थ पवार को शामिल नहीं किया गया।  NCP के कई वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इनमें प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, सुनील तटकरे और दिलीप वाल्से पाटिल जैसे नेता शामिल थे। इस बैठक में शरद पवार की पार्टी NCP (SP) के साथ दोनों गुटों के विलय और महायुति गठबंधन में आपसी तालमेल को लेकर चर्चा हुई।


इस बैठक का एक मकसद NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार, उनके बेटे पार्थ पवार और पार्टी के अन्य नेताओं के बीच चल रहे मतभेदों को सुलझाना भी था, ताकि दोनों गुटों के एक होने का रास्ता आसान बनाया जा सके। अमित शाह से मुलाकात के बाद पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता सोमवार को मुंबई लौट आए।

सुनेत्रा पवार से करेंगे मुलाकात

अमित शाह से मुलाकात करने वाले नेताओं में प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, दिलीप वाल्से पाटिल, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल और धनंजय मुंडे शामिल थे। महाराष्ट्र वापस लौटने के बाद इन सभी नेताओं ने भुजबल के आवास पर बैठक की। वहीं, दिलीप वाल्से पाटिल ने PTI को बताया कि नेता दिन में बाद में सुनेत्रा पवार से भी मुलाकात करेंगे। पाटिल ने बताया कि अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमित शाह से पहले भी मुलाकात कर चुके हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि दोनों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने के लिए समय मांगा था। वहीं NCP के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता उमेश पाटिल ने पार्टी के अंदर मतभेद होने और सुनेत्रा पवार को फैसलों से दूर रखने की खबरों को सिरे से खारिज किया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।