Make-in-India defence push: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार (30 अगस्त) को बड़ा ऐलान करते कहा कि अब सभी भारतीय युद्धपोत देश में ही बनाए जाएंगे। सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना का कोई भी जंगी जहाज अब दूसरे देश से नहीं खरीदा जाएगा। बल्कि उसे भारत में ही बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता के व्यापक अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता अब एक लाभ नहीं। बल्कि एक आवश्यकता है। 'एनडीटीवी डिफेंस समिट' में अपने संबोधन में सिंह ने कहा कि एक ऐसी सुरक्षा प्रणाली तैयार की जा रही है जो दुश्मन के किसी भी हमले से बचाव करने और उसका जवाब देने, दोनों में सक्षम होगी।