Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केरलम में चुनाव प्रचार के दौरान गुजरात के लोगों को 'अशिक्षित' कहने के लिए बुधवार (8 अप्रैल) को खेद प्रकट किया। खड़गे ने कहा कि उनके मन में गुजराती जनता के प्रति बहुत सम्मान है। कांग्रेस प्रमुख ने रविवार (5 अप्रैल) को केरलम में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिये गए भाषण में गुजरात के लोगों को ‘अशिक्षित’ बताया था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बेवकूफ बना रहे हैं।
