Mamata Banerjee Protest Rally: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज यानी शुक्रवार को कोलकाता में एक विरोध रैली का नेतृत्व करेंगी। यह रैली राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के दौरान हुई झड़प के एक दिन बाद आयोजित की जा रही है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने केंद्रीय जांच एजेंसी की तलाशी के खिलाफ इस विरोध रैली की घोषणा की है। उन्होंने दावा किया कि ये तलाशी इस साल के अंत में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले उनकी पार्टी के दस्तावेजों को 'लूटने' का प्रयास है।
