Get App

पत्नी की छोटी सी बचत ने बदला भविष्य! ऐसे खड़ा किया 550 से ज्यादा शोरूम का ई-बाइक एम्पायर

13 साल की उम्र में पिता को खोने वाले कृष्णा ग्रोवर ने छोटी नौकरी से करियर शुरू किया और मेहनत से मैनेजमेंट तक पहुंचे। बाद में पत्नी रितिका की बचत से उन्होंने इलेक्ट्रिक बाइक का कारोबार शुरू किया, जिसके आज देशभर में सैकड़ों शोरूम हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 2:20 PM
पत्नी की छोटी सी बचत ने बदला भविष्य! ऐसे खड़ा किया 550 से ज्यादा शोरूम का ई-बाइक एम्पायर

एक समय था जब कृष्णा ग्रोवर (Krishna Grover) हर महीने 3,500 रुपये कमाते थे। आज उनका इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) का कारोबार देशभर में फैल चुका है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहने वाले कृष्णा ने जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना किया। 13 साल की उम्र में पिता को खोने के बाद उन्होंने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उन्होंने अपने करियर में तरक्की की और एक इंटरनेशनल BPO कंपनी में मैनेजमेंट के पद तक पहुंचे। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर अपना कारोबार शुरू करने का फैसला किया।

पत्नी द्वारा की गयी सेविंग से ऐसे शुरू किया बिजनेस

अच्छी नौकरी होने के बावजूद कृष्णा ने अपना कारोबार शुरू करने का फैसला किया। इसके लिए उनकी पत्नी रितिका की बचत ने शुरुआती पैसों का इंतजाम करने में मदद की। उन्होंने 2018 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का कारोबार शुरू किया। दिसंबर 2022 में कंपनी का रजिस्ट्रेशन हुआ। बाद में उनके दोस्त और पूर्व सहकर्मी विनय कुमार भी सह-संस्थापक (co-founder) के तौर पर इस कारोबार से जुड़ गए।

कृष्णा और विनय ने छोटे शहरों में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती जरूरत को देखते हुए कारोबार आगे बढ़ाया। उनका ध्यान ऐसे स्कूटर उपलब्ध कराने पर रहा, जो किफायती हों और लंबे समय तक चल सकें। इसके साथ ही उन्होंने कस्टमर को बिक्री के बाद बेहतर सर्विस देने और ज्यादा शहरों तक पहुंच बनाने पर भी काम किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें