Iran US Big Deal: अमेरिका और ईरान के बीच जारी डील की कोशिशों के बीच एक और बेहद पॉजिटिव अपडेट सामने आया है। भारत के दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को नई दिल्ली में संकेत दिया है कि होर्मुज के संकट को सुलझाने और शांति बहाली की दिशा में बड़ी कामयाबी मिली है।
