ONGC Platform Fire: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने शुक्रवार को मुंबई हाई एसेट के अंतर्गत अपने SHP प्लेटफॉर्म पर लगी आग की सूचना दी, जिसमें 10 कर्मचारी मामूली रूप से घायल हो गए। हालांकि, आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और कामकाज फिर से सामान्य हो गया।
