Faridabad Fire: फरीदाबाद की फैक्ट्री में जोरदार धमाका, ब्लास्ट की चपेट में आए 40 से ज्यादा लोग झुलसे

Faridabad Fire: आग में झुलसे लोगों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैंं। पुलिस और रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार को हुआ

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 8:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Faridabad fire: हरियाणा के फरीदाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है।

Faridabad fire: हरियाणा के फरीदाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। फरीदाबाद के मुजेशर इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद फैक्ट्री में धमाका हुआ है। धमाका इतनी भीषण थी कि, 40 से ज्यादा लोग आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। उस वक्त वहां खड़ी 10 से ज्यादा गाड़ियां भी बुरी तरह से आग में जलकर स्वाह हो गई।

वहीं, आग में झुलसे लोगों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैंं। पुलिस और रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार को हुआ।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार शाम को कटिंग के दौरान निकली एक चिंगारी पास में रखे कैमिकल से भरे ड्रम में जा गिरी, जिससे आग भड़क उठी। वहां मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की पर सभी नाकाम रहे। वहीं आग भड़कने के बाद वहां जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद लपटें तेजी से फैलती चली गईं और कुछ ही समय में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि इस हादसे में 40 लोग झुलसे हैं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


खबर अपडेट हो रही है...

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।