Student Suicide In Noida: ग्रेटर नोएडा में MBA की छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, होली की छुट्टी पर आई थी घर

Student Suicide In Noida: मंगलवार (10 मार्च) को उत्तर प्रदेश के नोएडा वेस्ट स्थित 'गौड़ सौन्दर्यम सोसाइटी' के 'शेरोन टावर' में एक दुखद घटना सामने आई। एक 25 वर्षीय MBA छात्रा शिविका ठकराल की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। शिविका मोहाली में MBA की पढ़ाई कर रही थीं। वह नौकरी भी करती थी

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 10:23 AM
Story continues below Advertisement
Student Suicide In Noida: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एमबीए की एक छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली

Student Suicide In Noida: राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 'गौड़ सौन्दर्यम सोसाइटी' में मंगलवार (10 मार्च) रात एमबीए की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने 13वीं मंजिल पर अपने फ्लैट से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। नोएडा पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान 25 वर्षीय शिविका ठकराल के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। बिसरख थाना प्रभारी प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि विनय ठकराल का परिवार 'गौर सौन्दर्यम सोसाइटी' के शेरोन टावर में रहता है।

उन्होंने बताया कि विनय की बेटी मोहाली से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। साथ ही वहीं नौकरी भी करती थी। अधिकारी ने बताया कि शिविका होली की छुट्टी पर घर आई थी। इसी दौरान मंगलवार की रात सभी लोग खाना खाकर अपने अपने कमरे में सो गए थे। उन्होंने बताया कि विनय के परिवार को गार्डों के माध्यम से जानकारी मिली कि शिविका ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आत्महत्या की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हालांकि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।


पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। शर्मा ने बताया कि मामले में परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई। पुलिस ने परिजन और पड़ोसियों से आवश्यक जानकारी जुटाई है। साथ ही सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है।

आत्महत्या की खबर सुनते ही परिजन सदमे में आ गए। जो घर होली की खुशियों से भरा था वहां पल भर में मातम छा गया। सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

ये भी पढे़ं- Strait of Hormuz: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछाई? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को दी धमकी

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। यूपी पुलिस अब सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकी घटना के समय की स्थिति स्पष्ट हो सके। पुलिस छात्रा के साथियों से भी पूछताछ करने का प्लान बना रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।