Get App

दिल्ली-NCR रैपिड रेल नेटवर्क से जुड़ेगा मेरठ-हरिद्वार-ऋषिकेश 'नमो भारत कॉरिडोर', जानें इसका रूट और पूरा प्लान

Namo Bharat corridor: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों और तीर्थयात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को एक नया आयाम देते हुए, प्रस्तावित मेरठ-हरिद्वार-ऋषिकेश नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इस समय इस प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 14, 2026 पर 10:05 PM
दिल्ली-NCR रैपिड रेल नेटवर्क से जुड़ेगा मेरठ-हरिद्वार-ऋषिकेश 'नमो भारत कॉरिडोर', जानें इसका रूट और पूरा प्लान
Namo Bharat corridor: इस कॉरिडोर के बनने से दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच का सफर बेहद आसान और तेज हो जाएगा

Namo Bharat corridor: दिल्ली से हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज होने वाली है। केंद्र सरकार ने मेरठ-हरिद्वार-ऋषिकेश नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। करीब 150 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का डीपीआर (DPR) तैयार किया जा रहा है। इसके पूरा होने पर यह कॉरिडोर दिल्ली-एनसीआर के मौजूदा नमो भारत नेटवर्क से जुड़ जाएगा। इससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों और रोजाना सफर करने वालों को बड़ा फायदा मिलेगा।

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, इस परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच यात्रा का समय कम होगा। हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक तेज, सुविधाजनक और निर्बाध यात्रा संभव होगी, जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

कहां से कहां तक बनेगा यह रूट?

यह नया कॉरिडोर करीब 150 किलोमीटर लंबा होगा, जो दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के आखिरी स्टेशन मोदीपुरम से आगे बढ़ाया जाएगा:-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें