मेघालय में इस साल मौसम ने सबको हैरान कर दिया। 2025 यहां का सबसे गर्म साल रहा। 125 साल के रिकॉर्ड में इतनी गर्मी पहले कभी नहीं पड़ी। लोग गर्मी से परेशान रहे, तो खेती-किसानी पर भी इसका असर दिखा। गर्मी के साथ-साथ मानसून भी कमजोर रहा, बारिश भी सामान्य से काफी कम हुई। जहां बारिश की उम्मीद थी, वहां बादल बरसे ही नहीं। ये खुलासा भारत मौसम विभाग (IMD) की नई रिपोर्ट में हुआ है, जिसने राज्य के मौसम को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
