दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के 'G.O.A.T. टूर ऑफ इंडिया' के मेन ऑर्गनाइजर और प्रमोटर सतद्रु दत्ता को 37 दिन जेल में रहने के बाद सोमवार, 19 जनवरी को बिधाननगर कोर्ट से ज़मानत मिल गई। उन्हें 13 दिसंबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में हुई तोड़फोड़ के मामले में हिरासत में लिया गया था। कोर्ट से राहत मिलने के बाद सतद्रु दत्ता को जेल से रिहा कर दिया गया।
