Get App

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मेट्रो का बड़ा विस्तार! 15.1 KM का बनेगा नया कॉरिडोर, 10 नए स्टेशन जुड़ेंगे; L&T को मिला 2500 करोड़ तक का ऑर्डर

Noida Metro Extension: दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो कनेक्टिविटी बेहतर होने जा रही है। कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) से एक्वा लाइन विस्तार के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक का ऑर्डर मिला है। इसके तहत 15.1 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिसमें 10 नए स्टेशन होंगे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 4:43 PM
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मेट्रो का बड़ा विस्तार! 15.1 KM का बनेगा नया कॉरिडोर, 10 नए स्टेशन जुड़ेंगे; L&T को मिला 2500 करोड़ तक का ऑर्डर
Noida Metro Extension: यह विस्तार बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 और डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक होगा

Noida Metro Extension: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लाखों लोगों के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खुशखबरी है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) की एक्वा लाइन के विस्तार का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। दिग्गज इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को इस परियोजना के निर्माण का ठेका मिला है। इसके तहत कुल 15.1 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत 10 नए स्टेशन तैयार होंगे। यह विस्तार बॉटनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर-142 और डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक होगा। परियोजना को 36 महीने यानी तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

हमारे सहयोगी 'न्यूज 18' की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन का यह विस्तार दिल्ली-NCR में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, यात्रियों को इन सुविधाओं का लाभ निर्माण पूरा होने और मेट्रो सेवाएं शुरू होने के बाद ही मिल सकेगा।

L&T को मिला नोएडा मेट्रो के विस्तार का ठेका

नोएडा मेट्रो के विस्तार से जुड़ी इस परियोजना के लिए L&T के हेवी सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार को NMRC से ऑर्डर मिला है। कंपनी ने 9 नवंबर 2026 को इसकी जानकारी दी। परियोजना में एलिवेटेड वायाडक्ट के डिजाइन और निर्माण के साथ 10 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों का निर्माण और उनकी आर्किटेक्चरल फिनिशिंग भी शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें