Get App

दिल्ली में 382 जगहों पर EV चार्जिंग स्टेशन, 180 साइट्स पर जल्द शुरू होगा काम

MHI ने दिल्ली में 382 EV चार्जिंग साइट्स को मंजूरी दी है। इनमें से करीब 160-180 साइट्स के लिए जल्द टेंडर जारी किया जाएगा। इन साइट्स का इस्तेमाल अलग-अलग तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए किया जाएगा।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 05, 2026 पर 8:52 AM
दिल्ली में 382 जगहों पर EV चार्जिंग स्टेशन, 180 साइट्स पर जल्द शुरू होगा काम
दिल्ली में EV वालों के लिए बड़ी खबर, 382 जगहों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन, जल्द शुरू होगी पहली टेंडर प्रक्रिया।

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी में चार्जिंग की सुविधा बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। भारी उद्योग मंत्रालय (MHI) ने EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 382 जगहों को मंजूरी दी है। इनमें से 160 से 180 साइट्स पर पहले फेस में काम शुरू करने की तैयारी है और जल्द ही इनके लिए टेंडर जारी किया जाएगा।

456 जगहों में से 382 को मिली मंजूरी

• दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग और दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने EV चार्जिंग के लिए 456 जगहों की पहचान की थी।

• इनमें से 382 जगहों को MHI की मंजूरी मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें