ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध बीते एक महीने से जारी है। इस युद्ध से हुए नुकसान से भारत भी अछूता नहीं रहा। युद्ध प्रभावित क्षेत्र में जंग की वजह से अबतक 8 भारतीयों की जान जा चुकी हैं। बता दें कि, सोमवार को ईरान की ओर से किए गए हमले में कुवैत के एक बिजली और वॉटर डिसेलिनेशन संयंत्र पर काम कर रहे एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई।
