Get App

US टैंकर पर ईरान के हमले में मुंबई के एक नाविक की गई जान, परिवार ने लगाया आरोप- युद्ध में शामिल होने के लिए किया गया था मजबूर

बताया गया कि यह हमला इराक के खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास, बासरा के करीब बुधवार को हुआ। जहाज पर अतिरिक्त चीफ इंजीनियर (सुपरिंटेंडेंट) के रूप में काम कर रहे सिंह इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 14, 2026 पर 1:45 PM
US टैंकर पर ईरान के हमले में मुंबई के एक नाविक की गई जान, परिवार ने लगाया आरोप- युद्ध में शामिल होने के लिए किया गया था मजबूर
US टैंकर पर ईरान के हमले में मुंबई के एक नाविक की गई जान, परिवार ने लगाया आरोप- युद्ध में शामिल होने के लिए किया गया था मजबूर

इराक के पास हुए एक हमले में मुंबई के एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 साल के देवनंदन प्रसाद सिंह के रूप में हुई है, जो मुंबई के कांदिवली इलाके के रहने वाले थे। बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के तहत आने वाले डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ शिपिंग ने इस घटना की पुष्टि की है। मंत्रालय ने 12 मार्च को जारी बयान में बताया कि मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले तेल टैंकर MT Safesea Vishnu ऑयस टैंकर पर हमला हुआ था, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई।

बताया गया कि यह हमला इराक के खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास, बासरा के करीब बुधवार को हुआ। जहाज पर अतिरिक्त चीफ इंजीनियर (सुपरिंटेंडेंट) के रूप में काम कर रहे सिंह इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई।

मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, घटना की जानकारी संबंधित समुद्री एजेंसियों को दे दी गई है और हमले की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

परिवार के अनुसार, सिंह करीब सात साल से समुद्र में काम नहीं कर रहे थे और शोर ड्यूटी कर रहे थे। इससे पहले वे लगभग 25 साल तक जहाजों के इंजीनियरिंग विभाग में काम कर चुके थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें