Get App

Milk Price Hike: आज से आम आदमी पर महंगाई का डबल डोज! अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब हर लीटर के लिए देने होंगे 4 रुपये तक ज्यादा

Milk Price Hike: महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी की जेब पर आज यानी 12 नवंबर से एक और बोझ बढ़ गया है। देश की दो बड़ी डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दोनों कंपनियों ने अपने अलग-अलग वैरिएंट के दूध के दाम 2 रुपये से लेकर 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। यानी अब घरों में रोजाना इस्तेमाल होने वाले दूध के लिए लोगों को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 9:06 AM
Milk Price Hike: आज से आम आदमी पर महंगाई का डबल डोज! अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब हर लीटर के लिए देने होंगे 4 रुपये तक ज्यादा
Milk Price Hike: दोनों कंपनियों ने करीब छह महीने बाद एक बार फिर दूध की कीमतों में इजाफा किया है

Milk Price Hike Today: महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को आज यानी गुरुवार (12 नवंबर) से एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। अब दूध खरीदने के लिए आपको अपनी जेब और ढीली करनी होगी। प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में दो से चार रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें आज गुरुवार से लागू होंगी। इन कंपनियों ने दूध की खरीद कीमतों में इजाफा और ईंधन खर्च बढ़ने सहित उत्पादन लागत में इजाफे को इस वृद्धि का कारण बताया है।

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) और मदर डेयरी ने इससे पहले इस साल मई में दूध की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की थी। वहीं, पिछले महीने कर्नाटक के लोकप्रिय डेयरी ब्रांड नंदिनी ने अपने उत्पादों के दाम बढ़ाए थे। दूध की कीमतों में इस बढ़ोतरी से घरेलू बजट पर असर पड़ने के साथ खाद्य महंगाई भी बढ़ सकती है।

अमूल ने 4-5 फीसदी तक बढ़ाए दाम

अमूल ब्रांड के तहत दूध बेचने वाले GCMMF ने बुधवार को बयान में कहा कि उसने 12 नवंबर, 2026 से दूध की कीमतों में दो से चार रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की है। सहकारी संस्था ने देशभर में दूध के दाम में चार से पांच प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। GCMMF ने कहा, "हमारे सबसे अधिक बिकने वाले अमूल ताजा टोंड दूध (तीन प्रतिशत फैट) की कीमत में केवल दो रुपये प्रति लीटर (3.3 प्रतिशत) की वृद्धि की गई है। जबकि छह प्रतिशत वसा वाले अमूल गोल्ड दूध की कीमत चार रुपये प्रति लीटर (5.5 प्रतिशत) बढ़ाई गई है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें