Get App

Hormuz Strait: "मिसाइलें, ड्रोन हमारे ऊपर से उड़ रहे हैं", होर्मुज में फंसे भारतीय जहाज के कप्तान ने लगाई मदद की गुहार

Hormuz Strait: अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे संघर्ष के बीच ईरान ने भारतीय जहाज को होर्मुज स्ट्रेट के पास रोक दिया है। जिस वजह से 34 चालक दल के सदस्यों वाला यह जहाज फंसा हुआ है। कप्तान वीरेंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व वाले इस टैंकर में 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों को भरने के लिए पर्याप्त LPG भरी हुई है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 14, 2026 पर 9:28 AM
Hormuz Strait: "मिसाइलें, ड्रोन हमारे ऊपर से उड़ रहे हैं", होर्मुज में फंसे भारतीय जहाज के कप्तान ने लगाई मदद की गुहार
"मिसाइलें, ड्रोन हमारे ऊपर से उड़ रहे हैं", होर्मुज में फंसे भारतीय जहाज के कप्तान ने लगाई मदद की गुहार

Hormuz Strait: अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे संघर्ष के बीच ईरान ने भारतीय जहाज को होर्मुज स्ट्रेट के पास रोक दिया है। जिस वजह से 34 चालक दल के सदस्यों वाला यह जहाज फंसा हुआ है। कप्तान वीरेंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व वाले इस टैंकर में 36 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों को भरने के लिए पर्याप्त LPG भरी हुई है। मिसाइलों और ड्रोन के लगातार हमले के बीच, कप्तान और क्रू मेंबर मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं।

यह जहाज कुवैत के मीना अल अहमदी बंदरगाह से गुजरात के दीनदयाल कांडला बंदरगाह के लिए रवाना हुआ था। 28 फरवरी से इस समुद्री मार्ग पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण जहाज रुका हुआ है। यह फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पास मीना साकर बंदरगाह क्षेत्र में लंगर डाले खड़ा है और आगे बढ़ने की बारी का इंतजार कर रहा है।

कप्तान ने भेजे इमोशनल मैसेज

जहाज से भेजे गए एक भावुक संदेश में, कप्तान वीरेंद्र ने अपने आसपास के डरावने हालात बताए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें