पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के बदुरिया इलाके में कई नहरों से एक व्यक्ति के शरीर के टुकड़े बरामद किए गए। मृतक की पहचान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता नसीर अली के रूप में हुई है। वह पिछले पांच दिनों से लापता बताए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि अली सोमवार को एक फोन कॉल आने के बाद घर से निकले थे, लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। हत्या के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। हालांकि, स्थानीय पुलिस को शक है कि उसकी पत्नी के कथित अवैध संबंध को लेकर विवाद हुआ हो, जिसके चलते यह हत्या की गई हो सकती है।
