Get App

3 साल का रिश्ता, ब्रेकअप और कत्ल! डिंपल पर चाकू से किए 30 वार, फिर हैरी ने खुद का गला भी रेता, जानिये मोहाली कांड की पूरी कहानी

Mohali Murder: मोहाली के DSP हरसिमरन सिंह बल के मुताबिक, आरोपी ने पीछे से डिंपल की गर्दन और शरीर पर करीब 25 से 30 बार चाकू से वार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल डिंपल मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़ी। घटना को देखकर ऑफिस में मौजूद कर्मचारी दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई

Shubham Sharmaअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 1:20 PM
3 साल का रिश्ता, ब्रेकअप और कत्ल! डिंपल पर चाकू से किए 30 वार, फिर हैरी ने खुद का गला भी रेता, जानिये मोहाली कांड की पूरी कहानी
Mohali Murder: 3 साल का रिश्ता, ब्रेकअप और कत्ल! डिंपल पर चाकू से किए 30 वार, फिर हैरी ने खुद का गला भी रेता

मोहाली में एक दर्दनाक प्रेम कहानी का खौफनाक अंत सामने आया है। तीन साल पहले दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता प्यार तक पहुंचा, लेकिन जब दोनों के रास्ते अलग हुए तो यह कहानी खूनी मोड़ ले बैठी। आरोप है कि प्रेमिका से बिछड़ने का दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाए युवक ने ऑफिस में घुसकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या की कोशिश की।

मृतका की पहचान पटियाला निवासी डिंपल के रूप में हुई है, जबकि आरोपी हरविंदर सिंह मान उर्फ हैरी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन साल की दोस्ती, फिर प्यार और आखिर में ब्रेकअप

जानकारी के मुताबिक डिंपल और हैरी मोहाली की एक प्राइवेट पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी में साथ काम करते थे। करीब तीन साल तक साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें